उपायुक्त ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर सदर अस्पताल निरीक्षण
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पाकुड़ सदर अस्पताल में दिखने लगा सुधार का असर, व्यवस्थाएं हो रहीं सुदृढ़। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण
स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया और लंबित कार्यों को 2 अक्टूबर से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल पाकुड़ जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है, इसीलिए क्षेत्रवासियों को सदर अस्पताल से बहुत उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह प्रयास रहना चाहिए कि क्षेत्रवासियों की उम्मीद को कायम रखा जाए।सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में तय चिकित्सीय व्यवस्था सुदृढ़ रहे।
एक टिप्पणी भेजें